बुलंदशहर, मार्च 13 -- बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा 14 और 15 मार्च को जिले के 11 केंद्रों पर आयोजित होगी। दो दिनों में चार पालियों में कुल 13,440 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रशासन ने तैयारी को पूरा कर लिया है। भर्ती बोर्ड से जो सिटिंग प्लान आया है, उसी के अनुरूप छात्रों को बैठाया जाएगा डीआईओएस विनय कुमार ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। केंद्रों पर जैमर, सीसीटीवी और बायोमैट्रिक मिलान की व्यवस्था रहेगी। नकल रोकने के लिए जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने परीक्षार्थियों को समय से केंद्र पहुंचने और नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक पाली में 3,360 अभ्यर्थी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा संबंधित सभी सामग्री के...