चित्रकूट, अप्रैल 29 -- चित्रकूट। जनपद न्यायाधीश शेषमणि ने अवगत कराया कि हाईकोर्ट से जारी निर्देशों के तहत माह मई एवं जून के दौरान प्रात:कालीन न्यायालय का संचालन किया जाएगा। फलस्वरुप जनपद न्यायालय, बाह्य न्यायालय मऊ, ग्राम न्यायालय मानिकपुर में एक मई से न्यायालय का समय सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक निर्धारित किया गया है। न्यायिक अधिकारी न्यायालयों में सुबह सात बजे से 10:30 बजे तक एवं 11 बजे से एक बजे बजे तक कार्य करेंगे। बताया कि सिविल न्यायालय चित्रकूट, बाह्य न्यायालय मऊ व ग्राम न्यायालय मानिकपुर के कार्यालय का समय सुबह 6:30 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक निर्धारित किया गया है। यह भी पढ़ें- गर्मी के चलते न्यायालयों का समय बदला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.