गोपालगंज, दिसम्बर 2 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के तत्वाधान में गुरुवार से पांच सत्रों के स्नातक प्रथम वर्ष की विशेष परीक्षा शुरू होगी। परीक्षा के एडमिट कार्ड के वितरण को लेकर मंगलवार को जिले के सभी डिग्री कॉलेजों में छात्रों-छात्राओं की भीड़ देखी गई। विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा संचालन को लेकर सभी केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्नातक प्रथम और द्वितीय वर्ष की विशेष परीक्षा के लिए जिले में कमला राय कॉलेज, महेंद्र महिला कॉलेज, तथा हथुआ अनुमंडल में गोपेश्वर कॉलेज, हथुआ को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस विशेष परीक्षा में वे परीक्षार्थी शामिल होंगे जो प्रथम या द्वितीय खंड के किसी विषय की परीक्षा नहीं दे सके थे या किसी विषय में उत्तीर्ण नहीं हुए थे। कुलपति ने सभी केंद्राधीक्षकों को कदाचारमुक्त परीक्ष...