पिथौरागढ़, जून 26 -- गंगोलीहाट। नगर स्थित भुवनेश्वर मंदिर में शनिवार से श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ होगा। कथा प्रारंभ होने से पूर्व महिलाएं कलश यात्रा निकालकर मंदिर परिसर पहुंचेंगी। कथा के दौरान व्यास राधाकृष्ण जोशी श्रद्धालुओं को शिव महापुराण की कथा का रसपान कराएंगे। आयोजन समिति के अनुसार कथा का समापन आगामी 7 जुलाई को विशाल भंडारे व कथा परायण के साथ होगा। आयोजकों ने बताया कि कथा का आयोजन नानी शीतला निवासी हरीश सिंह व अरविन्द सिंह की ओर से किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कथा में शामिल होने की अपील की। यह भी पढ़ें- वृद्ध भुवनेश्वर मंदिर में कल से शुरू होगी शिव महापुराण कथा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...