वाराणसी, फरवरी 20 -- वाराणसी। कचहरी स्थित राजकीय अलंकृत उद्यान कम्पनी बाग में 21 एवं 22 फरवरी को दो दिवसीय मंडलीय शाकभाजी, फल और फूलों की प्रदर्शनी आयोजित होगी। इसका उद्घाटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल करेंगे, जबकि समापन अवसर पर महापौर अशोक कुमार तिवारी उपस्थित रहेंगे। यह प्रदर्शनी सुबह 8 बजे से रात्रि 9 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी। उद्यान उपनिदेशक दिग्विजय कुमार ने बताया कि प्रदर्शनी को 18 वर्गों और 154 श्रेणियों में विभाजित किया गया है। इसमें शाकभाजी, फल, फलों से संरक्षित पदार्थ, गुलाब और डहेलिया के कटे फूल, मौसमी फूलों की सजावट, कलात्मक फूलों की सज्जा, गमलों में जाड़े के पौधे और विभिन्न प्रकार के सदाबहार पौधे लगाए जाएंगे। प्रतिभागियों को पुरस्कार भी दिए जाएंगे। प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार क्रमशः 700, 500 और 40...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.