आजमगढ़, दिसम्बर 17 -- आजमगढ़ ,संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि जिले में शुक्रवार से 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न कार्यक्रमों को कराए जाने के लिए नोडल/सहायक नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया कि सुशासन सप्ताह के तहत लोक शिकायतों के निराकरण के लिए तहसील मुख्यालय,पंचायत स्तर पर विशेष शिविर का आयोजन कर भारत सरकार की केंद्रीय लोक शिकायत निवारण प्रणाली में लंबित लोक शिकायतों का निराकरण किया जाए। स्टेट पोर्टल (आईजीआरएस) में प्राप्त लोक शिकायतों का निराकरण कराया जाए। आनलाईन सर्विस डिलीवरी की सेवाओं में वृद्धि की जाए। सुशासन के क्षेत्र में किए गए नवाचारों को फोटोग्राफ के साथ पोर्टल पर अपलोड कराया जाए। उन्होंने कहा कि ...