कल से शुरू होगा मनरेगा की योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण
बक्सर, जुलाई 30 -- चौसा। मनरेगा कार्यालय में गुरुवार को मनरेगा कर्मियों की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम पदाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में विभिन्न योजनाओं पर चर्चा करते हुए इसके अंकेक्षण किए जाने के बारे में सभी मनरेगा कर्मियों को अवगत कराया गया। बताया कि वर्ष 2025 में कराई गई विभिन्न योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण आगामी 1 अगस्त से शुरू किया जाएगा। इसके तहत योजनाओं के क्रियान्वयन, खर्च की गई राशि और संबंधित अभिलेखों की क्रमवार जांच की जाएगी। बैठक में सामाजिक अंकेक्षण दल के सदस्य प्रभु कुमार और रेखा देवी सहित सभी मनरेगा कर्मी उपस्थित थे। (चौसा से सुधीर सिन्हा)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.