हापुड़, फरवरी 9 -- गांव असौड़ा में कल (बुधवार) को श्री संकटहारी महादेव मंदिर का पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित शुरु होगा। सोमवार को मंदिर के प्रांगण में प्रेस वार्ता का इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने बताया कि गांव असौड़ा में लंबे समय से प्रतीक्षित मंदिर निर्माण का सपना अब साकार होने जा रहा है। जिसे लेकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है। मंदिर में मां दुर्गा, राधा-कृष्ण, भैरो बाबा समेत अन्य भगवानों की प्रतिमाओं को विधि-विधान से मंदिर में विराजमान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि गांव में वर्षों से एक भव्य मंदिर की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। ग्रामीणों की सामूहिक आस्था और सहयोग से मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ हैं। कार्यक्रम की शुरुआत शुभ मुहूर्त में धार्मिक अ...