हल्द्वानी, जनवरी 6 -- हल्द्वानी, संवाददाता। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच की ओर से हर वर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी उत्तरायणी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। सात से 15 जनवरी तक चलने वाला यह नौ दिवसीय महोत्सव घुघुतिया त्यार के उपलक्ष्य में कुमाऊँनी संस्कृति को जीवंत करेगा। महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होगा। मंगलवार को मंच की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी गई। महोत्सव का शुभारंभ आज विधिवत श्री गोल्ज्यू पूजन के साथ किया जाएगा। मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। मेले में स्थानीय पहाड़ी उत्पाद, दालें और पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे, जिससे स्थानीय व्यापार ...