कुशीनगर, जुलाई 19 -- कुशीनगर। आगामी पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियों के तहत जिले में 20 जुलाई से 30 अगस्त तक ग्राम स्तरीय गन्ना सर्वे एवं सट्टा प्रदर्शन अभियान चलाया जाएगा। जिला गन्ना अधिकारी हुदा सिद्दीकी ने सभी गन्ना किसानों से निर्धारित तिथियों में उपस्थित होकर अपने अभिलेखों का सत्यापन कराने की अपील की है। इसी सर्वे और सट्टे के आधार पर किसानों को आगामी पेराई सत्र में एसएमएस के माध्यम से गन्ना पर्चियां जारी की जाएंगी। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक और संबंधित चीनी मिलों के कर्मचारी प्रत्येक गांव के सार्वजनिक स्थल पर सर्वे एवं सट्टे का प्रदर्शन करेंगे। यह भी पढ़ें- Badaun News: 20 से शुरू होगा ग्राम स्तरीय गन्ना सर्वे एवं सट्टा प्रदर्शन किसान अपने गाटा संख्या, क्षेत्रफल, गन्ना प्रजाति, पौधा-पेड़ी, ब...