नई दिल्ली, अगस्त 16 -- Sun Transit 2026: सूर्य को ज्योतिष में आत्मविश्वास, पद-प्रतिष्ठा, नेतृत्व और पिता का कारक माना जाता है। सूर्य जब राशि बदलते हैं तो इसका असर सभी राशियों पर अलग-अलग तरह से देखा जाता है। 17 अगस्त 2026 को सूर्य कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य अपनी ही राशि सिंह में करीब एक महीने रहेंगे। इस दौरान कुछ राशियों के लिए नौकरी, कारोबार और आर्थिक मामलों में अच्छे मौके बन सकते हैं। सूर्य के इस गोचर को खास इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि सिंह सूर्य की अपनी राशि है। ऐसे में सूर्य की स्थिति मजबूत मानी जाती है। हालांकि किसी व्यक्ति की कुंडली में गोचर का वास्तविक फल चंद्र राशि, लग्न और दशा की स्थिति के आधार पर अलग हो सकता है।मेष राशि सूर्य का सिंह गोचर मेष राशि वालों के लिए काफी अनुकूल रह सकता है। काम को लेकर आत...