नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- ज्योतिष में शनि को ऐसा ग्रह माना जाता है जो इंसान को उसके कर्मों का फल देता है। जब शनि की स्थिति कमजोर होती है तो काम अटकते हैं, दिक्कतें बढ़ती हैं और मन भी परेशान रहता है। लेकिन जैसे ही शनि का रुख बदलता है, वही चीजें धीरे-धीरे संभलने लगती हैं। 17 अप्रैल से ऐसा ही एक बदलाव देखने को मिलेगा, जब शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। यह बदलाव करीब एक महीने तक असर में रहेगा और इसका सीधा असर लोगों के काम, पैसे और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ सकता है। खास बात यह है कि यह परिवर्तन ऐसे समय पर हो रहा है जब पहले से ही शुभ कार्यों का माहौल रहता है। ऐसे में कुछ राशियों के लिए यह समय राहत और मौके लेकर आ सकता है।आइए जानते हैं, शनि की चाल बदलने से किन राशियों को होगा लाभ- वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए चीजें धीरे-धीरे सही द...