नई दिल्ली, मई 16 -- शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। मान्यता है कि इंसान को उसके कर्मों के हिसाब से फल मिलता है। यही वजह है कि शनि की चाल में होने वाले बदलाव पर ज्योतिष में खास नजर रखी जाती है। अब 17 मई 2026 यानी कल शनिदेव रेवती नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 4 राशियों के लिए यह समय काफी शुभ माना जा रहा है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, जब शनि नक्षत्र बदलते हैं तो उसका असर नौकरी, कारोबार, धन, परिवार और सेहत तक पर देखने को मिलता है। कई लोगों को मेहनत का फल मिल सकता है तो कुछ के रुके काम भी पूरे होने के योग बन रहे हैं। वहीं कुछ राशियों को इस दौरान थोड़ा संभलकर चलने की सलाह दी गई है।वृषभ राशि वृषभ राशि वालों के लिए यह समय राहत देने वाला साबित हो सकता है। लंबे समय से रुके काम अब धीरे-धीरे आगे ब...