कल से मैट्रिक के 50 हजार विद्यार्थियों को मिलेगा अंकपत्र
मुजफ्फरपुर, जून 7 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता मैट्रिक के 50 हजार छात्र-छात्राओं को अंकपत्र नौ जून से मिलेगा। बिहार बोर्ड अंकपत्र और औपबंधिक प्रमाणपत्र डीईओ कार्यालय को भेज रहा है।बोर्ड ने डीईओ और हाईस्कूलों के प्रधानाध्यापकों को इस बाबत निर्देश जारी किया है। अंकपत्र और औपबंधिक प्रमाणपत्र में किसी भी तरह की त्रुटि रहने पर स्कूल इसे तुरंत वापस करेंगे। बोर्ड ने कहा है कि सभी हेडमास्टर प्राप्त किए गए अंकपत्र का मिलान कर लेंगे। यदि किसी अन्य स्कूल का अंकपत्र उस पैकेट में पाया जाता है तो उसे तुरंत वापस कर देंगे। अगर किसी स्कूल का अंकपत्र नहीं मिला है तो तुरंत डीईओ को सूचित करेंगे ताकि अंकपत्र उपलब्ध कराने की दिशा में काम हो सके। 24 घंटे के भीतर इसकी सूचना देनी है।फोटो में गड़बड़ी वाले अंकपत्र नहीं दिए जाएंगेबिहार बोर्ड ने निर्देश दिया है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.