बलिया, फरवरी 11 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। हुगली (पश्चिम बंगाल) में 24 फरवरी से एक मार्च तक होने वाली 46वीं सब जूनियर नेशनल वॉलीबाल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाली उत्तर प्रदेश बालक व बालिका टीम का प्रशिक्षण शिविर जिले में आयोजित होगा। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन के समन्वय से आयोजित शिविर को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में 13 से 22 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। दस शिविर में उत्तर प्रदेश टीम के लिए चयनित 18 बालक एवं 18 बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। गोरखपुर में 3 से 6 फरवरी तक आयोजित प्रदेशीय बालक प्रतियोगिता तथा आगरा में 7 से 10 फरवरी तक प्रदेशीय बालिका प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर चयनित उत्तर प्रदेश टीम की घोषणा बुधवार को उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन के महासचिव सुनील कुमार तिवारी ने की। उन्होंने...