नई दिल्ली, मई 20 -- राजधानी जयपुर में अब सरस दूध खरीदना लोगों की जेब पर भारी पड़ेगा। जयपुर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड (जयपुर डेयरी) ने सरस दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है। डेयरी प्रशासन की ओर से जारी नई दरें 21 मई की शाम से लागू होंगी। दूध के साथ-साथ दही, छाछ, लस्सी और पनीर जैसी डेयरी उत्पादों की कीमतों में भी इजाफा किया गया है।अब इतने रुपए में मिलेगा सरस दूध जयपुर डेयरी द्वारा जारी नई रेट लिस्ट के अनुसार सरस टोंड दूध (नीला पैक) अब 54 रुपए की जगह 56 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। वहीं स्टैंडर्ड दूध (हरा पैक) 60 से बढ़कर 62 रुपए प्रति लीटर हो गया है। सरस गोल्ड दूध की कीमत 68 से बढ़ाकर 70 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है। डबल टोंड दूध अब 48 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। डेयरी प्रशासन का कहना है कि बढ़ती लागत और संचालन खर...