रांची, मार्च 6 -- Jharkhand Weather: झारखंड का मौसम एक बार फिर से बदलने वाला है। लगातार तेजी से बढ़ रही गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। शुक्रवार को दोपहर के बाद अगले चार दिनों तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। शनिवार के बाद कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इस दौरान राज्य में कहीं-कहीं वज्रपात की चेतावनी जारी की है। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल। झारखंड के वेदर को लेकर जानकारी देते हुए मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के आने से मौसम में यह बदलाव होगा। हालांकि रविवार के बाद यह सिस्टम बदलने की संभावना है।कहां कितना तापमान गुरुवार को रांची समेत विभिन्न जिलों में गर्मी रही। रांची समेत सभी जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान बोकारो का 35.1 डि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.