रामपुर, मार्च 25 -- रामपुर। शहर और ज्वाला नगर को जोड़ने वाला राम रहीम पुल मरम्मत के लिए 26 मार्च से बंद किया जाएगा। इस दौरान सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन रोका जाएगा। पुल 20 मई तक बंद रखने की घोषणा की गई है। इस घोषणा के बाद लोक निर्माण विभाग ने अपने स्तर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुल पर वाहनों का संचालन बंद होने से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। ज्वालानगर रेलवे क्रॉसिंग पर आए दिन होने वाले हादसों को रोकने एवं फाटक बंद होने की वजह से लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए शासन ने वर्ष 1999 में पुल को मंजूरी दी थी, जिसके बाद 2006 में यह पुल बनकर तैयार हो गया और लोगों के लिए खोल दिया गया था। किंतु, 20 वर्ष बीतने के बाद भी पुल पर अब तक एक भी बार मरम्मत कार्य नहीं हुआ है, जिस कारण बरसात के दिनों में जगह-जगह से पुल की सड़क धंस ज...