प्रयागराज, फरवरी 17 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। यात्रीगण कृपया ध्यान दें। माघ मेला के कारण पिछले 47 दिनों से सूबेदारगंज स्टेशन से संचालित हो रही प्रयागराज एक्सप्रेस समेत प्रमुख ट्रेनों का संचालन अब फिर से प्रयागराज जंक्शन से होगा। 18 फरवरी से प्रयागराज एक्सप्रेस और लालगढ़ एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन से चलेंगी। राजधानी समेत प्रमुख ट्रेनों का ठहराव भी यहीं से होगा। माघ मेला शुरू होने से पहले ही दो जनवरी से प्रयागराज एक्सप्रेस और लालगढ़ एक्सप्रेस को प्रयागराज जंक्शन की जगह सूबेदारगंज स्टेशन शिफ्ट कर दिया गया था। 47 दिनों के बाद ये दोनों ट्रेनें 18 फरवरी से अपने पुराने प्लेटफॉर्म पर नजर आएंगी। इन ट्रेनों के शिफ्ट होने से शहर के मुख्य हिस्से में रहने वाले यात्रियों को सूबेदारगंज पहुंचने में समय और किराया, दोनों का अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.