किशनगंज, फरवरी 22 -- किशनगंज. संवाददाता। तेजी से बढ़ती जनसंख्या आज मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और संसाधनों पर दबाव बढ़ा रही है। ऐसे में जनसंख्या स्थिरता किसी भी समाज के सामाजिक और आर्थिक विकास की बुनियाद बन चुकी है। परिवार नियोजन न केवल अनचाही गर्भावस्था को रोकने का माध्यम है, बल्कि यह महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण, बच्चों के बेहतर भविष्य और सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में अहम भूमिका निभाता है। इसी उद्देश्य से जिले में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा एवं परिवार नियोजन मेला को मिशन मोड में संचालित किया जा रहा है। जनसंख्या स्थिरीकरण आज की आवश्यकता सिविल सर्जन डॉ राज कुमार चौधरी ने कहा कि जनसंख्या स्थिरीकरण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इसके लिए परिवार नियोजन साधनों की सहज उपलब्धता और लोगों में सही जानकारी व जागरूकता बेहद जरूरी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.