धनबाद, जुलाई 7 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। चिरागोड़ा के जागृत मंदिर की तृतीय स्थापना वर्षगांठ पर आठ जुलाई से 16 जुलाई तक श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ एवं वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल व भव्य बनाने को लेकर भगवती जागृत मंदिर समिति की सोमवार को बैठक हुई, जिसमें सारी तैयारियों की समीक्षा की गई। सचिव राजेश सिन्हा ने कहा कि आठ जुलाई की सुबह 6.30 बजे मंदिर परिसर से कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद दोपहर तीन बजे से वृंदावन के प्रसिद्ध संत उज्ज्वल शांडिल्य श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ करेंगे। कथा का वाचन 14 जुलाई तक प्रतिदिन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 13 जुलाई से 15 जुलाई तक मंदिर में वार्षिकोत्सव व प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न होंगे। वहीं 15 जुलाई को पूर्णाहुति के उपरांत रात्रि आठ बजे से भगवती जागरण व आकर्षक धार्मिक झांकियों क...