हल्द्वानी, जुलाई 25 -- हल्द्वानी,वरिष्ठ संवाददाता। एमबीपीजी कॉलेज में कल सोमवार से नई कटऑफ सूची के आधार पर प्रवेश शुरू होंगे। इससे कम प्रतिशत अंकों के कारण अब तक प्रवेश से वंचित रह गए विद्यार्थियों को भी प्रवेश का मौका मिलेगा। एमबीपीजी कॉलेज में नई कटऑफ के अनुसार बीए में सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत और आरक्षित श्रेणी के लिए 35 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। बीएससी में सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 45 प्रतिशत और आरक्षित वर्ग के लिए 40 प्रतिशत कटऑफ रखी गई है। बीकॉम में 12वीं कॉमर्स वर्ग के विद्यार्थियों के लिए सामान्य वर्ग में 40 प्रतिशत, आरक्षित वर्ग में 35 प्रतिशत अंक और साइंस व आर्ट वर्ग से 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए बीकॉम में प्रवेश के लिए सामान्य वर्ग में 45 प्रतिशत और आरक्षित श्रेणी में 40 प्रतिशत कटऑफ तय ...