कल से दो दिन लू चलने का अनुमान
मुजफ्फरपुर, जून 3 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। मौसम में फिर बदलाव होने का अनुमान है। मंगलवार को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है। वरीय मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि चार और पांच जून को लू चलने की संभावना है। कहा कि इस अवधि में दो से तीन डिग्री तापमान बढ़ने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान पूर्वा हवा 8 से 12 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- 39 पर पहुंचा पारा, 4-5 को लू चलने के आसार यह भी पढ़ें- जिले में अधिकतम चार व पांच मई को हीट वेव की संभावना, रहें सतर्क यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.