नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- Asia Cup Rising Stars 2026 Full Schedule: एशियन क्रिकेट काउंसिल यानी एसीसी द्वारा आयोजित एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 टूर्नामेंट की शुरुआत आज यानी गुरुवार 19 नवंबर से हो रही है। भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत भी इस राइजिंग स्टार्स एशिया कप में होने वाली है। भारत की टीम में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह और तिलक वर्मा जैसे सितारे हैं। आप जान लीजिए कि कब-कब भारत का मैच है, पाकिस्तान से भारत का मैच कब है और टूर्नामेंट का शेड्यूल क्या है? एशिया कप 2026 राइजिंग स्टार्स के शेड्यूल की बात करें तो यह टूर्नामेंट 19 नवंबर से शुरू हो रहा है, जबकि 29 नवंबर को खत्म हो जाएगा। फाइनल समेत कुल 15 ही मुकाबले खेले जाने हैं। इनमें 12 लीग मैच हैं। दो सेमीफाइनल और एक फाइनल मुकाबला है। 8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ...