लखनऊ, मार्च 30 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश भर में पहली अप्रैल से 15 अप्रैल तक स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में परिवहन आयुक्त की ओर से जारी सर्कुलर के आधार पर अपर मुख्य सचिव बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों के नाम निर्देश जारी किए हैं।निर्देश में उत्तर प्रदेश मोटरयान नियमावली-1998 (यथा संशोधित 2019 एवं 2022) का हवाला देते हुए स्कूली वाहनों के लिए परमिट एवं उसकी आयु सीमा संबंध नियमों की जानकारी देते हुए कहा गया है कि परिवहन आयुक्त द्वारा स्कूली वाहनों की निगरानी के लिए निगरानी पोर्टल विकसित किया गया है जो विद्यालय परिवहन प्रणाली की निगरानी, सत्यापन एवं सुरक्षा मानकों के अनुपालन में सहायक है।सभी विद्यालय अपने यहां के अथवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.