लखनऊ, मार्च 7 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता बदले मौसम को देखते हुए पुलिस अधिकारी व कर्मी नौ मार्च से ग्रीष्मकालीन वर्दी पहनेंगे। डीजीपी मुख्यालय ने इसका आदेश जारी किया है। कहा गया है कि सोमवार से दिन के समय पुलिसकर्मी ग्रीष्मकालीन वर्दी धारण करेंगे। रात में मौसम व आवश्यकता के अनुरूप शीतकालीन वर्दी पहन सकेंगे। 22 मार्च से दिन व रात दोनों समय ग्रीष्मकालीन वर्दी ही धारण किए जाने का निर्देश दिया गया है। डीजीपी राजीव कृष्ण ने वर्दी में परिवर्तन को लेकर सभी जिलों में आदेश जारी किए जाने का निर्देश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.