संभल, मार्च 16 -- जिले में किसानों के लिए राहत भरी खबर है। सरकार की ओर से गेहूं खरीद की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू की जा रही है। इसके लिए जिले भर में 62 खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद की जाएगी। प्रशासन को इस बार 54 हजार मैट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य मिला है। किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।अधिकारियों के अनुसार खरीद केंद्रों पर किसानों के लिए तौल, भुगतान और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। साथ ही पारदर्शिता बनाए रखने के लिए निगरानी भी की जाएगी।प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपना पंजीकरण कराकर निर्धारित खरीद केंद्रों पर गेहूं लेकर आएं, ताकि उन्हें समय पर उचित मूल्य मिल सके और खरीद प्रक्रिया सुचारू र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.