मुरादाबाद, फरवरी 22 -- गुरु जंभेश्वर विवि के बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी प्रथम सेमेस्टर की कॉपियों का मूल्यांकन मंगलवार से शुरू होगा। मूल्यांकन केंद्र राजकीय डिग्री कॉलेज, मथाना को बनाया गया है। 150 शिक्षक कॉपियों का मूल्यांकन करेंगे। गुरु जंभेश्वर विवि ने स्नातक व परास्नातक की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा समाप्त हो चुकी हैं। स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 जनवरी से 16 फरवरी तक व परास्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 जनवरी से 12 फरवरी तक चली थीं। दूसरी तरफ सोमवार को एलएलबी, बीएएलएलबी व एलएलएम की परीक्षाएं समाप्त हो जाएंगी। कुलपति प्रो. सचिन माहेश्वरी ने बताया कि स्नातक, परास्नातक प्रथम सेमेस्टर की कॉपियों का मूल्यांकन मंगलवार से शुरू करा दिया जाएगा। बता दें कि स्नातक व परास्नातक की परीक्षाएं 158 केंद्रों पर हुई थीं। मुरादाबाद मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.