नई दिल्ली, जुलाई 15 -- Rashifal Venus Transit Shukra Gochar 2026, शुक्र गोचर राशिफल : शुक्र सुंदरता, लग्जरी, प्रेम और वैभव प्रदान वाले ग्रह के रूप में जाने जाते हैं। शुक्र का गोचर बेहद खास माना जाता है। शुक्र के राशि और नक्षत्र परिवर्तन करने से मेष राशि से लेकर मीन राशि पर प्रभाव देखने को मिलता है। इस समय सूर्य की सिंह राशि में शुक्र बैठे हुए हैं। कुछ ही घंटों के बाद शुक्र एक नक्षत्र से दूसरे नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 16 जुलाई 2026 के दिन शाम में 7 बजकर 11 मिनट पर शुक्र का गोचर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर में होगा। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी शुक्र स्वयं हैं। ऐसे में अपने ही नक्षत्र में शुक्र का गोचर करना बेहद फायदेमंद माना जा रहा है। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में शुक्र 28 जुलाई 2026 तक विराजने वाले...