नई दिल्ली, मई 30 -- Venus Transit 2026 Shukra Gochar, शुक्र नक्षत्र गोचर : धन और सुंदरता के कारक शुक्र जल्द ही अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। शुक्र का गोचर बेहद खास माना जाता है। शुक्र की शुभ स्थिति जीवन में समृद्धि, प्रेम और आकर्षण लाती है। इस समय शुक्र ग्रह बुध की मिथुन राशि और आर्द्रा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। कल रविवार के दिन शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहा हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, सुबह में लगभग 05 बजकर 52 मिनट पर शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन पुनर्वसु नक्षत्र में होगा। इस नक्षत्र के स्वामी गुरु ग्रह माने जाते हैं। गुरु के नक्षत्र में 11 जून तक शुक्र गोचर करने वाले हैं। ऐसे में गुरु के पुनर्वसु नक्षत्र में शुक्र का गोचर करना कुछ राशियों के लिए अच्छे दिन ला सकता है। आइए जानते हैं-कल से इन राशियों के शानदार दिन शुरू, गुरु के नक्षत्र म...