नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- Sun Transit in Anuradha Nakshatra 2026: साहस, ऊर्जा और आत्मविश्वास के कारक सूर्य 20 नवंबर को तड़के 03:09 बजे अनुराधा नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं और 3 दिसंबर 2026 यानी अगले 14 दिन तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। अनुराधा नक्षत्र के स्वामी शनि हैं। शनि के नक्षत्र में सूर्य का गोचर महत्वपूर्ण और प्रभावशाली माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि के नक्षत्र में सूर्य का गोचर कुछ राशियों के लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। अनुराधा नक्षत्र में सूर्य के आने से कुछ जातकों को नौकरी में अच्छे अवसर, धन कमाने के नए रास्ते और व्यापारिक नए रिश्ते बन सकते हैं। अनुराधा नक्षत्र वृश्चिक राशि के अंतर्गत आता है, जिसके स्वामी मंगल हैं। शनि और सूर्य के प्रभाव से लोगों को मेहनत और अनुशासन से अच्छे फल प्राप्त होते हैं। साहस में वृद्धि...