रांची, नवम्बर 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड में अगले 24 घंटे के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है। मंगलवार से अगले चार दिन तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है। हालांकि रांची और आसपास के इलाकों में पिछले 24 घंटों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रांची के न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री और अधिकतम में करीब एक डिग्री की कमी देखी गई। यहां का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 17 नवंबर से उत्तर दिशा से आने वाली हवा कुछ बाधित होगी। वहीं, बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी भाग में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। इसके कारण आंशिक रूप से दक्षिणी-पूर्वी हवा झारखंड की ओर आएगी। इस बीच मौसम शुष्क और साफ रहेगा। राज्य का पश्चिमी भाग ज्यादा ठंडा मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के पूर्वी भाग की तुलना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.