सोनभद्र, जून 25 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने विधानसभा वार तैनात सेक्टर ऑफिसर्स, समस्त उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान निर्देशित किया कि 27 जून को सभी सेक्टर ऑफिसर्स अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण कर मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करें। डीएम ने कहा कि यह जांच किया जाए कि मतदेय स्थल के लिए चयनित भवन उपयुक्त स्थिति में है अथवा नहीं तथा वहां आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं की नहीं। उन्होंने निर्देश दिए कि निरीक्षण के दौरान मतदेय स्थलों पर शौचालय, विद्युत आपूर्ति, मोबाइल नेटवर्क की उपलब्धता, भवन एवं कमरों की स्थिति सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का विस्तृत परीक्षण कर नि...