नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- Pappu Yadav: विधानसभा चुनाव से पहले मोकामा में जन सुराज के समर्थक पूर्व बाहुबली दुलारचंद यादव की हत्या से पूरे बिहार में सियासी पारा हाई हो गया है। चुनावी माहौल में दबंग की गोली मारकर हत्या को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा है कि यह महाजंगल राज है। कल के दिन सूरभान को ही मरवा दीजिएगा। यह भाजपा का नंगा नाच है। आतंक के बल पर पार्टी चुनाव जीतना और सरकार बनाना चाहती थी। दुलारचंद यादव की हत्या में जदयू के मोकामा प्रत्याशी अनंत सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दुलारचंद नीतीश कुमार और लालू यादव दोनों के करीबी रहे। टाल क्षेत्र में उनका रुतबा चलता था। शुक्रवार को पप्पू यादव दुलारचंद यादव के घर पहुंचे। उन्होंने घटना की जोरदार तरीके से निंदा की। मीडिया को संबोधित करते हुए पप्पू यादव ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.