कल सुबह तक राहत के आसार
प्रयागराज, मार्च 27 -- प्रयागराज। उम्मीद है कि शनिवार सुबह तक पेट्रोल को लेकर स्थिति सामान्य हो जाएगी। रामनवमी पर बैंक बंद होने के कारण कंपनियों के खाते में पैसे नहीं जा सके। इस कारण कई पंपों को पेट्रोल समाप्त होने के बाद भी आपूर्ति नहीं हो सकी। जिले में तीन तेल कंपनियों आईओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल से आपूर्ति होती है। आईओसीएल का दफ्तर सूबेदारगंज में है। ऐसे में यहां समस्या कम रही जबकि बीपीसीएल की एजेंसियों में लखनऊ और एचपीसीएल की एजेंसियों में मुगलसराय व कानपुर से आपूर्ति होती है। जिला आपूर्ति अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि आईओसीएल के टैंक स्थानीय होने के कारण क्रेडिट पर तत्काल चल पड़े। लेकिन दूसरे जिलों से जिन एजेंसियों को आपूर्ति होती है, वहां पर समय लग रहा है। क्योंकि पेट्रोल नोजल में शून्य होने पर मांग भेज दी गई। अब बैंक खाते से राशि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.