बलिया, मार्च 28 -- सिकंदरपुर। महिला सम्मान, सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 29 मार्च को थाना गेट सिकंदरपुर से जागरूकता बाइक रैली निकाली जाएगी। यह रैली क्षेत्राधिकारी (सीओ) रजनीश कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित होगी, जबकि इसका नेतृत्व क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर कार्यालय में तैनात कांस्टेबल सुनील शाह द्वारा किया जाएगा। कांस्टेबल सुनील शाह ने बताया कि समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसके तहत वे पूर्व में भी विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों को जागरूक कर चुके हैं। इस बाइक रैली के माध्यम से लोगों को महिलाओं के अधिकार, उनकी सुरक्षा, सशक्तिकरण तथा शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही समाज से अपील की जाएगी कि वे महिलाओं के सम्मान, शि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.