कल सम्राट सरकार का विस्तार, आज रोड पर उतरे बेरोजगार; पटना में TRE 4 भर्ती परीक्षा के लिए प्रदर्शन पर लाठीचार्ज
पटना, मई 8 -- Bihar TRE Protests: बिहार में सम्राट चौधरी सरकार के कैबिनेट विस्तार के दूसरे ही दिन पटना में बेरोजगार नौजवानों ने चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 4) की आवेदन प्रक्रिया यथाशीघ्र शुरू करने की मांग को लेकर सड़क पर बड़ा प्रदर्शन कर दिया। पटना पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करके उन्हें खदेड़ा है, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने प्रदर्शन से पहले ही स्टूडेंट लीडर दिलीप कुमार को कथित तौर पर उठा लिया था, जिससे प्रदर्शन में शामिल लोगों में नाराजगी थी। पटना कॉलेज से सुबह 11 बजे मार्च शुरू हुआ था, जिसे जेपी गोलंबर के पास रोक दिया गया। पुलिस के साथ नोंकझोंक के बाद तनाव बढ़ गया और फिर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठियां चलने से कई बेरोजगार घायल हुए हैं, जिन्हें ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिलने से भी गुस्सा फैलने लगा। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.