भभुआ, मार्च 6 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला प्रशासन आयोजित करेगा समारोह शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, उद्यमिता, खेल, कला के क्षेत्र से होगा चयन युवा पेज भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करनेवाली महिलाओं के सम्मान में जिला प्रशासन समारोह आयोजित करेगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की चयनित महिलाएं सम्मानित की जाएंगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, पशुपालन, सामाजिक सेवा, पुलिस, प्रशासन, सुरक्षा, उद्यमिता, खेल, कला, मीडिया के क्षेत्र के अलावा विपरीत परिस्थितियों में सफलता प्राप्त करनेवाली महिलाओं का चयन जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करनेवाली महिलाओं से जिला प्रशासन ने शुक्रवार की शाम तक आवेदन भी जमा कराया है। आवेदन के साथ अभ्यर्थियों ने फोटो, प्रमाण पत्र, अ...