कल संडीला आएंगे जगद्गुरु शंकराचार्य, तैयारियां तेज
हरदोई, जुलाई 3 -- संडीला। उत्तराखंड स्थित ज्योतिर्मठ के जगद्गुरु स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पांच जुलाई को संडीला पहुंचेंगे। उनके आगमन पर नगर के आरपी पैलेस में शाम चार बजे विशाल धर्मसभा होगी। इसमें वे श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कृति और सनातन परंपरा के संरक्षण का संदेश देंगे। आयोजन समिति के अनुसार, जगद्गुरु शंकराचार्य प्रदेश में संचालित 'गविष्ठ (गो-रक्षार्थ धर्मयुद्ध) यात्रा' के तहत संडीला आ रहे हैं। 81 दिवसीय इस यात्रा का उद्देश्य उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क और जनजागरण करना है। यात्रा के माध्यम से गो-रक्षा, गो-सेवा तथा भारतीय सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया जा रहा है। आयोजक एवं चरक हेल्थकेयर एंड रूरल डेवलपमेंट सोसायटी के सचिव डॉ. अश्वनी सिंह ने बताया कि धर्मसभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.