कल श्रद्धालुओं का जत्था होगा अयोध्या के लिए रवाना
भागलपुर, जून 25 -- सुल्तानगंज, निज संवाददाता। प्रखंड की तिलकपुर पंचायत स्थित तिलकपुर निवासी पंडित नीरज झा के नेतृत्व में 26 जून को दुर्गा स्थान तिलकपुर परिसर स्थित संकटमोचन दरबार से सैकड़ों श्रद्धालुओं का जत्था ध्वज एवं रथ लेकर अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे। नीरज झा ने बताया कि रथ यात्रा के एक दिन पूर्व यानी 25 जून को दुर्गा मंदिर प्रांगण हनुमान मंदिर में 24 घंटे का अखंड रामधुन का आयोजन होगा। रामधुन शुभारंभ के पूर्व अजगैवीनाथ धाम से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह भी पढ़ें- कल श्रद्धालुओं का जत्था होगा अयोध्या के लिए रवाना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.