नई दिल्ली, जून 10 -- Parama ekadashi 2026 parana time: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। अधिक मास के कृष्ण पक्ष में जो एकादशी आती है, उसे परमा एकादशी कहा जाता है। परमा एकादशी व्रत हर तीन साल में एक बार आता है। इस समय अधिक मास चल रहा है, जिसके कारण इसे अधिक मास की एकादशी भी कहा जाता है। इस बार अधिक मास की एकादशी के दिन शोभन और सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है। मान्यता है कि इस योग में किए गए कार्यों का शुभ फल मिलता है। जानें एकादशी व्रत कब रखा जाएगा और द्वादशी तिथि के भीतर व्रत पारण का समय।परमा एकादशी व्रत कब है: पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि 10 जून 2026 को रात 09 बजकर 27 मिनट पर शुरू होगी और 11 जून 2026 को शाम 07 बजकर 06 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि मान्य होने...