वाराणसी, जनवरी 8 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के वरुणा इस पार के वार्डों में शुक्रवार शाम से रविवार सुबह तक पेयजल आपूर्ति बंद रहेगी। भेलूपुर जलाशय से जुड़े पानी टंकियों से पूरी तरह से पेयजल आपूर्ति रोक दी जाएगी। इसके कारण 55 हजार से अधिक मकानों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी। जलकल विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इस अवधि में अपने घरों में पानी का पर्याप्त भंडारण कर लें। विभाग का दावा है कि रविवार शाम से भेलूपुर जलाशय से पेयजल आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। इस दौरान जलकल विभाग के अनुसार 150 से अधिक ट्यूबवेलों से आपूर्ति जारी रहेगी। विभाग ने बेनियाबाग पंपिंग स्टेशन के बाहर पाइपलाइन में लीकेज की मरम्मत के लिए यह ब्लॉक लिया है। बेनियाबाग पंपिंग स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में पानी की नियमित आपूर्ति न होने और लीकेज के कारण कई दिनों से पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.