कानपुर, अप्रैल 21 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कंपनीबाग से फूलबाग के बीच बैराज से ठप जलापूर्ति 23 अप्रैल की शाम से शुरू होने की संभावना है। अधिकारियों का कहना है कि गर्मी लोग पानी के लिए परेशान हैं। ऐसे में, काम की गति को तेज कर दिया गया है। 26 अप्रैल तक काम को पूरा करने का लक्ष्य था। तीन दिन पहले ही जलापूर्ति शुरू होने की पूरी कोशिश की जा रही है। 22 की रात तक काम पूरा हो गया तो 23 की सुबह भी जलापूर्ति शुरू हो सकती है। जवाहरलाल नेहरू अर्बन रूरल मिशन (जेएनएनयूआरएम) की पाइप लाइन के लीकेज से निजात के लिए जल निगम शहरी ने 14 किमी नई पाइप लाइन बिछाई है। यह भी पढ़ें- जानकीपुरम विस्तार और पेपर मिल कॉलोनी में गहराया पेयजल संकट इस लाइन को कंपनीबाग से फूलबाग के बीच मैकराबर्टगंज ढाल और चुन्नीगंज में जोड़ा जाना था। इसके लिए 17 से 26 तक काम चलने की बात...