कल विश्वकर्मा पूजा पर भद्रा का साया रहेगा या नहीं? जानें खरीदारी का सबसे शुभ मुहूर्त
नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- Vishwakarma puja shopping Muhurat 2026: हिंदू धर्म में विश्वकर्मा पूजा का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन देवों के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा का जन्म दिवस मनाया जाता है। इसलिए इसे विश्वकर्मा जयंती के नाम से भी जानते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विश्वकर्मा ने देवताओं के महल, अस्त्र-शस्त्र (जैसे भगवान शिव का त्रिशूल और विष्णु जी का सुदर्शन चक्र), सोने की लंका और द्वारका नगरी का निर्माण किया था। इस दिन सभी प्रकार की मशीनों, औजारों, कारखानों और वाहनों की विशेष पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस विधिपूर्वक पूजा करने से काम की सुरक्षा, सुख-समृद्धि और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। विश्वकर्मा पूजा हर साल कन्या संक्रांति के दिन मनाया जाता है। इस साल विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर 2026, गुरुवार को है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.