नई दिल्ली, मार्च 5 -- स्मार्टफोन बाजार में एक और दमदार फोन एंट्री करने जा रहा है। Motorola कल भारत में अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Fusion लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी इस फोन को 6 मार्च 2026 को लॉन्च करेगी और खास बात यह है कि इसकी Early Bird Sale उसी दिन दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी। लॉन्च से पहले ही इस फोन के कई अहम फीचर्स सामने आ चुके हैं, जिससे साफ है कि यह फोन मिड-प्रीमियम सेगमेंट में काफी चर्चा बटोर सकता है। फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz रिफ्रेश रेट और 50MP का Sony कैमरा मिलने की बात कही जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी सेल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर शुरू होगी। मोटोरोला का नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Fusion भारत में कल लॉन्च होने जा रहा है। लेकिन इससे पहले ही इसके फीचर्स लीक हो गए हैं। यह भी...