लखीमपुरखीरी, नवम्बर 14 -- उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 15 नवम्बर को लेखपाल धरना प्रदर्शन करेंगे। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के लखीमपुर तहसील इकाई अध्यक्ष अमित दीक्षित ने बताया कि लेखपाल संवर्ग की मांगों को लेकर लेखपाल संघ आन्दोलन कर रहा है। 15 नवम्बर को धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद तहसील समाधान दिवस प्रभारी को ज्ञापन दिया जाएगा। वहीं धौरहरा लेखपाल संघ के अध्यक्ष शशांक शेखर शुक्ला ने बताया कि धौरहरा तहसील के सभी लेखपाल धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि सभी तहसीलों में लेखपाल धरना प्रदर्शन करेंगे। मांगे न माने जाने पर कार्यबहिष्कार, सांसद विधायकों के आवास पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.