शाहजहांपुर, मार्च 13 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। जिला न्यायालय परिसर में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मनीष कुमार सिंह ने बताया कि पिछली लोक अदालत में करीब 1.35 लाख मुकदमों का निस्तारण किया गया था। इस बार इससे अधिक मामलों के निपटारे का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में मुकदमे का निस्तारण होने पर जमा की गई कोर्ट फीस वापस कर दी जाती है और ऐसे मामलों में किसी अदालत में अपील नहीं की जा सकती। लोक अदालत में चकबंदी, उपभोक्ता फोरम, लघु व शमनीय फौजदारी, सिविल, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, एनआई एक्ट, उत्तराधिकार, राजस्व, श्रम, दाखिल-खारिज, एआरटीओ व ट्रैफिक चालान, बैंकिंग, आवकारी और नगर निकाय से जुड़े मामलों का निपटारा किया जाएगा। इसके अलावा ऐसे विवाद जो अभी न्यायालय में लंबित नहीं हैं, उ...