बक्सर, जनवरी 19 -- युवा के लिए ---- बक्सर। शहर के आईटीआई परिसर में स्थित जिला नियोजनालय में आगामी 21 जनवरी को एक दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन होगा। जिसमें हिंडल्को इंड्रस्ट्रीज प्रा. लि. की ओर से आईटीआई पास अभ्यर्थियों का कुल 300 अप्रेंटिस एनएपीएस पदों पर चयन किया जाएगा। 18 से 28 आयुवर्ग के चयनित अभ्यर्थियों का कार्य स्थल उत्तर-प्रदेश के सोनभद्र जिले के रेनुकोट होगा। यह कैंपस प्लेसमेंट सेलेक्शन कैम्प पूरी तरह निःशुल्क है। प्राचार्य, मो. मसूद रशीद ने इच्छुक आवेदकों से अपील की है कि शैक्षणिक प्रमाण पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, बायोडाटा, फोटो इत्यादि प्रमाण पत्र के साथ कैंपस प्लेसमेंट में भाग लेकर अवसर का लाभ उठा सकते है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.