जौनपुर, मार्च 13 -- जौनपुर। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफलतापूर्वक आयोजित कराने की तैयारियों को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता करते जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने बताया कि 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराया जाए जिससे आम जनता को त्वरित एवं सुलभ न्याय मिल सके। जिलाधिकारी ने बैंक, विद्युत, परिवहन तथा अन्य विभागों से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आपसी सुलह-समझौते के आधार पर अधिक से अधिक मामलों को लोक अदालत में निस्तारित कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से लोगों को कम समय और कम ...