रामपुर, मई 7 -- रामपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी अपने दो दिवसीय दौरे के तहत शनिवार को रामपुर आएंगे। जारी कार्यक्रम के तहत नौ मई की दोपहर वह पौने तीन बजे रामपुर पहुंचेंगे। तीन बजे उत्सव पैलेस में होने वाले भाजपा के दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह शंकरपुर स्थित अपने आवास पर जाएंगे। जहां पर रविवार की सुबह वह कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। फिर कार से वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.